छत्तीसगढ़ व बिहार के बीच आज फुटबाल का फाइनल
बिलासपुर| 50वीं राष्ट्रीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। समापन समारोह दोपहर 2.30 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर होंगे। अध्यक्षता महापौर किशोर राय करेंगे। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट फुटबाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मेजबान छत्तीसगढ़ का मुकाबला बिहार के साथ होगा।