बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक झलक
देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में बुधवार को प्रोग्रेसिव कावेंट स्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूल जरहा भाठा का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन माह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रियांशी ग्रुप ने वेलकम गीत एंड डांस से किया। इसी क्रम में नाजिया एंड ग्रुप ने लब पे आती है दुआ..., रुखसार एंड ग्रुप ने तू दुर्गा, तू काली, तू सरस्वती... पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह कक्षा 1 के छात्रों ने बन के तितली दिल उड़ा...गीत प्रस्तुत किया, तो नर्सरी के स्टूडेंट्स ने पोयम की प्रस्तुति दी। प्रेम प्रकाश व साथियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच वार्ता को बखूबी पेश किया। सामिया एंड ग्रुप ने बेटी बचाओ शीर्षक पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें मानसी एंड ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी, जागृत एंड ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य, प्रिया कुशवाहा ग्रुप ने गुजराती, अलका एंड ग्रुप ने पंजाबी नृत्य, श्रुति एंड ग्रुप ने बंगाली, प्रियांशी और सताक्षी ने मराठी नृत्य, दिव्यांश कुर्रे एंड ग्रुप ने पंथी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।