लिपिक संघ ने निकाली न्याय रैली
बिलासपुर| जनपद पंचायत मस्तुरी के जनपद सदस्य नूर मोहम्मद व नकुल बंजारे ने लिपिक विजय श्रीवास्तव से मारपीट की थी। इसके विरोध में प्रदेश के लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने न्याय रैली निकाली और दोनों जनपद सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर केडी कुंजाम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया। न्याय रैली में केएस ठाकुर, सुनील यादव, हितेश वैष्णव, एसएस राज, सूर्यप्रकाश कश्यप, सीएल नौरके, संजय नेताम, शफिक खान, वीएल देवांगन, दीपक श्रीवास्तव, सुधीर सिन्हा, हेमन्त बघेल,अशोक मेहता, अनिल करुण, प्रकाश पांडेय आिद उपस्थित रहे।