पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो किमी तक दौड़ाकर 3 बूढ़े जुआरी ही पकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा थाना क्षेत्र में जुए का बड़ा फड़ चल रहा था। जुआरी सुरक्षित ठिकाने पर थे। पुलिस के आने की खबर मिलते ही सभी भाग निकले। पुलिस ने लगातार दो किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन तीन बूढ़े जुआरी ही उनके हाथ लगे। इनके कब्जे से 62 हजार 420 रुपए जब्त हुए हैं। काेटा पुलिस को नवागांव में सोनवानी तालाब के किनारे जुए का फड़ चलने की सूचना मिली। बुधवार शाम 4-5 बजे के बीच काेटा प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी समेत 6 जवानों की टीम वहां दबिश देने निकली। जहां फड़ चल रहा था, वहां तक पुलिस की गाड़ी पहुंच नहीं पाती। सभी पैदल चले। इस बीच जुआरियों ने उन्हें अपनी ओर आते देख लिया और भागना शुरू किया। पुलिस उनके पीछे पुलिस दौड़ी। करीब दो किलोमीटर तक उनका पीछा किया, पर अधिकांश जुआरी भाग निकले। पुलिस के हत्थे तीन ऐसे जुआरी चढ़े, जो बूढ़े थे। पकड़े गए जुआरियों में महेश राम कौशिक 60 वर्ष पड़ावपारा कोटा, दिलीप शुक्ला 45वर्ष कोटा, हरीशचंद्र शुक्ला 65वर्ष कलमीटार शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ 13 क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...