पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चकरभाठा से एक ट्रक कबाड़ जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से रायपुर जा रहे ट्रक से चकरभाठा पुलिस ने कबाड़ जब्त किया है। इसे राजीव गांधी चौक से कबाड़ संचालक ने लोड किया था। ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है।

मंगलवार देर रात चकरभाठा पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक की तलाशी ली गई। इसमें कबाड़ भरा हुआ था। ड्राइवर के पास माल व परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ की। ट्रक में 8020 किलोग्राम लोहा था। इनमें स्क्रैप, एंगल, रोड, साइकिल का टूटा चक्का, बाइक का मडगार्ड और अन्य सामान लोड थे। पुलिस ने ड्राइवर बलराम प्रसाद महोबे 31वर्ष कुम्हारपारा अमरकंटक मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में वह रामेश्वर नगर भनपुरी रायपुर में रहता था। मामले में 41, 1-4/379 के तहत कार्रवाई की गई। कबाड़ को राजीव गांधी चौक के पास कुम्हारपारा के इमरान कबाड़ी के यहां से भरा गया था। उसे रायपुर सिलतरा इंडस्ट्रीज एरिया भेजा जा रहा था। ड्राइवर यहां रायपुर से परचून लेकर आया था।

खबरें और भी हैं...