पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज

नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पचपेड़ी के पास ग्राम सोनसरी निवासी नंदराम पटेल पिता लहरू राम पटेल 35 वर्ष गांव में ही होटल चलाता है। जून 2013 में उसके पास आमगांव का शिवशंकर मानिकपुरी व कुदुदंड बिलासपुर का मनीष राव पहुंचे। उन्होंने बताया कि चपरासी का पद खाली है और उनकी मंत्रालय में पहुंच है। नंदराम उनके झांसे में आ गया और नौकरी के एवज में डेढ़ लाख रुपए दिए। बाद में जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे की मांग की। आरोपी टालमटोल करने लगे आैर देने से मना कर दिया। पीड़ित ने मस्तूरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...