पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • नगरीय प्रशासन मंत्री अमर आज शहर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर आज शहर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल 11 फरवरी को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे संजय तरण पुष्कर मुंगेली नाका में कैंटीन व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे जीडीसी में कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण व पुरस्कार वितरण करेंगे। दोपहर 1 बजे तिलक नगर स्कूल में छग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होंगे। 3 बजे राजेंद्र नगर स्थित निवास में भाजपा उत्तर मंडल की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे कुदुदंड स्कूल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पारिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर और 6 बजे अर्चना विहार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 7.30 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...