पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • अंतागढ़ टेप कांड: जोगी के संबंध में जल्द निर्णय लेने आलाकमान को पत्र

अंतागढ़ टेप कांड: जोगी के संबंध में जल्द निर्णय लेने आलाकमान को पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने अंतागढ़ टेप कांड प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के संबंध में जल्द निर्णय लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि जोगी ने गुरुवार को पत्रवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के लिए नाकारा शब्द का प्रयोग किया था। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने जोगी के इस बयान की निंदा की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, रामशरण यादव ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि प्रदेश का नेतृत्व अध्यक्ष व नेताप्रतिपक्ष राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाता है। भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव सोनिया गांधी व राहुल गांधी के आदेशानुसार क्रमशः अध्यक्ष व नेताप्रतिपक्ष बने हैं, उन्हें नाकारा कहना इनके फैसले को चुनौती देना है। उन्होंने कहा है कि जो लोग पार्टी को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनके कारण कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आ रही है। जो सिर्फ अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहे हैं। उसे चुनाव लड़ने से वंचित कर बेचने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोग तो कम से कम प्रदेश व शीर्ष नेतृत्व की बुद्धि व संविधान ज्ञान की चिंता न करें।

गौरेला, पेंड्रा व मरवाही में कितने प्राथमिक सदस्य
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पूर्व मुख्यमत्री अजीत जोगी ने दावा किया था कि मरवाही विधायक अमित जोगी के स्वागत में 20 हजार कांग्रेसी उपस्थित थे। क्या कांग्रेस इतने सदस्यों को निष्कासित करेगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जिले में कांग्रेस के 26 हजार प्राथमिक सदस्य हैं। जोगी को बयान देने से पहले यह जान लेना चाहिए कि गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में कांग्रेस के कितने प्राथमिक सदस्य हैं।

खबरें और भी हैं...