पं. देवकीनंदन दीक्षित जयंती पर दानदाता सम्मान दिवस कल
बिलासपुर | सर्वस्वदानी पं. देवकीनंदन दीक्षित की जयंती पर दानदाता सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें नगर के प्रमुख दानदाता व उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, नवयुवक कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष रघुनाथ दुबे उपस्थित रहेंगे।