इज्तिमा के आयोजन पर लगी रोक हाईकोर्ट ने हटाई
मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित इज्तिमा पर कलेक्टर की ओर से लगाई गई रोक हाईकोर्ट ने हटा दी है। अधिवक्ताओं ने आने वाले दिनों में पेंड्रा के सारबहरा में 13 से 15 फरवरी तक प्रस्तावित इस आयोजन को लेकर अपील की थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला दिया है।
मुस्लिम समाज ने कलेक्टर अन्बलगन पी को आयोजन की अनुमति देने आवेदन दिया था। उन्होंने 6 फरवरी को आवेदन का अध्ययन करने के बाद कार्यक्रम में शांति भंग होने की आशंका से आयोजन पर रोक लगाई थी। अधिवक्ता सलीम काजी ने कोर्ट में याचिका दायर कर रोक हटाने की मांग की थी। इसमें बताया गया था कि बिना किसी को सुनवाई का अवसर दिए किसी धार्मिक अायोजन पर रोक लगाना संविधान का उल्लंघन है। इसलिए इससे रोक हटानी चाहिए। कोर्ट ने शुक्रवार को इससे रोक हटा दी है।