आज से तीन दिनी होगा मुस्लिम धार्मिक सम्मेलन
गौरेला| ग्राम पंचायत सारबहरा के एकता नगर एवं सुंदर नगर से लगी निजी भूमि पर तीन दिनी मुस्लिम धार्मिक व सामाजिक सम्मेलन के आयोजन की अनुमति हाईकोर्ट से मिल गई है।जो अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 13 से 15 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर आयोजकों में खुशी की लहर है।
मालूम हो कि मोतवल्ली अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद पेण्ड्रारोड द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की एसडीएम पेण्ड्रारोड द्वारा दी गई अनुमति को दूसरे पक्ष की मस्जिद एवं मदरसा के मोतवल्ली सेकेटरी एवं मुदरिसों की आपत्ति के बाद कलेक्टर ने यह कहते हुए 6 फरवरी को निरस्त कर इसके आयोजन पर रोक लगा दी थी कि इससे जिले की शांति व कानून व्यवस्था भंग होने की संभावना है। इसके खिलाफ आयोजक पक्ष ने आयोजन की अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट से मिली मंजूरी
जमातियों को आने से रोका
हाईकोर्ट के फैसले से पहले सम्मेलन के आयोजन पर कलेक्टर की लगी रोक का पालन करने सुबह से गौरेला पेण्ड्रा एवं मरवाही के अलावा बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल बुला लिया गया था जो नगर के हर चौक चौराहों गलियों में तैनात किए गए थे। बाहर से आ रहे जमाअत के लोगों को सम्मेलन ट्रेन एवं निजी वाहनों से स्थल में जाने से रोका गया तथा उनसे पूछताछ कर उन्हें वापस भेजा गया।