पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मक्कड़ नामक व्यक्ति का है टैंकर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैंकर की चपेट में आने से मौत नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा
अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ही चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। घटना के बाद नाराज पदमपुर के ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में मुआवजे की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। घटना पर अपराध दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शुक्रवार की देर शाम साढ़े 7 बजें पदमपुर निवासी राकेश साहू की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। पेंटर का काम करने वाला राकेश शुक्रवार की शाम काम खत्म कर साइकिल से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड के पास जसवंत क्लाथ के सामने मुुंगेली की आेर से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर क्रमांक सीजी 10 आर 0806 ने उसे अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने टैंकर सरदार पेट्रोल पंप में ले जाकर खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर मुआवजे की मांग की।

सरपंच के नेतृत्व में मुआवजे की मांग
नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं
वहीं नगर मंे भारी वाहनों के चलते कई बार दुर्घटनाएं होती रही हंै। कई जानें भी जा चुकी हैं। पर भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद नहीं होता। हांलाकि पुलिस विभाग द्वारा नियम तो बना दिया गया है कि रात 10 बजे से पहले नगर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। पर उसका पालन होते दिखाई नहीं देता।

अतिक्रमण के कारण होती हैं ऐसी दुर्घटनाएं
नगर के मेन रोड पर इस प्रकार की दुर्घटनाएं हमेशा सामने आती रही है। जिसका प्रमुख कारण अतिक्रमण है। मुंगेली बिलासपुर मुख्य मार्ग में तखतपुर नगर में अतिक्रमण हटने का नाम ही नही ले रहा है। व्यापारी दुकानों के सामने मेनरोड पर सामान निकालकर सामने टीन की छप्पर लगाकर अतिक्रमण कर लिए हैं।

दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया।

हादसे के बाद दुर्घटना कारी टैंकर को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। टैंकर किसी मक्कड़ नामक व्यक्ति के होने की जानकारी मिली है। -लालचंद मोहल, थाना प्रभारी, तखपुर

खबरें और भी हैं...