पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बोलेरो में दो नंबर लगाकर घूम रहे थे थाना प्रभारी, बस से जा भिड़ी गाड़ी, 10 घायल

बोलेरो में दो नंबर लगाकर घूम रहे थे थाना प्रभारी, बस से जा भिड़ी गाड़ी, 10 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर। दो नंबर वाली बोलेरो में घ्ूम रहे पत्थलगांव थाना प्रभारी राजेश मरई की गाड़ी बस से टकरा गई। हादसे में थाना प्रभारी और एक सिपाही समेत 10 लोगों को चोटें आईं। घायलों को सिम्स में भर्ती किया गया है। दुर्घटना तखतपुर थाना अंतर्गत बिलासपुर मंुगेली मुख्य मार्ग पर जलालपुर जरौंधा के पास हुई।

शुक्रवार को यात्री बस सीजी-10,जी-0649 सवारी लेकर तखतपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। दूसरी ओर जलालपुर जरौंधा के पास बिलासपुर की ओर से आ रही पत्थलगांव थाना प्रभारी की दो नंबरों वाली गाड़ी क्रमांक (सीजी-08,के-1736 और सीजी -05, टीआर-0076/04) के चालक ने सामने से आ रही बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में पत्थलगांव थाना प्रभारी राजेश व एक सिपाही समेत बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर तखतपुर थाना प्रभारी लालचंद्र मोहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल लोगों को सिम्स भेजा।

हादसे ने खोला गाड़ी का राज
घटना ने पत्थलगांव थाना प्रभारी की बोलेरो गाड़ी में दो नंबर होने की पोल खोल दी। गाड़ी में सीजी 05टी आर0076/04 के ऊपर नया नंबर सीजी 08 के 1736 चिपका दिया गया था। जो टक्कर से उखड़कर बाहर आ गया।

खबरें और भी हैं...