प्लेटफार्म में शराब के साथ पकड़ा गया यात्री
बिलासपुर| जीआरपी ने शुक्रवार शाम प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़े यात्री को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। यात्री ने शराब को बड़े बैग में छिपाकर रखा था। शराब की गंध से संदेह हुआ और आरोपी पकड़ा गया। उसकी पहचान बिहार के बरौनी निवासी गौड़हरि सिंह (45) के तौर पर हुई है। आरोपी की जेब से बिलासपुर से रायगढ़ तक का टिकट मिला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कच्ची शराब कोटा से खरीदी थी, जिसे रायगढ़ में खपाता। जीआरपी ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।