इमलीपारा मामले को लेकर व्यापारी हुए एकजुट, निगम से मिला है नोटिस
बिलासपुर | इमलीपारा में निगम से नोटिस मिलने पर सभी व्यापारी एकजुट हो गए हैं। इमलीपारा व्यापारी संघ के अध्यक्ष जसपाल अाजमानी ने बताया कि निगम ने उन्हें जबरिया नोटिस थमाया है, जबकि इसका मतलब ही नहीं है। कोर्ट ने केवल उन दो मामलों में सीमांकन करने काे कहा था, लेकिन निगम ने सभी व्यापारियों को नोटिस दे दिया है। उन्होंने बताया कि पहले ही कोर्ट में केस चल रहा है।