पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ी दिवस

यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ी दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन छत्तीसगढ़ी में ही विविध प्रतियोगिताएं होंगी। यूजीसी ने एक दिन सभी प्रदेश की यूनिवर्सिटीज को अपने-अपने राज्य की मातृभाषा का नाम करने के निर्देश दिए हैं।

बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने निर्देश आने पर कॉलेजों को 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ी दिवस मनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि अपनी मातृभाषा के साथ दूसरी भाषाओं का आदर किया जाए। इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाए। दरअसल, देशभर के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न संस्कृतियां हैं। उन संस्कृतियों के हिसाब से वहां की अपनी मातृभाषा है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि प्रेरित करने वाली एकजुटता, सहनशीलता और सामंजस्यता के बारे में विचार रखा जाए। यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ी को यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...