पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्लेटफार्म में दूसरे दिन पकड़ी गई शराब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लगातार दूसरे दिन शराब जब्त हुई है। शनिवार की कार्रवाई में आरोपी के पास 12 लीटर शराब मिली, जबकि शुक्रवार को 10 लीटर शराब मिली थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 7-8 में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। उसके बैग से 12 लीटर कच्ची शराब वाला जेरीकेन मिला। आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी अरविंद यादव के तौर पर हुई है। जब्त शराब की कीमत 1100 रुपए बताई गई है। आरोपी ने शराब को कोटा क्षेत्र से खरीदने की जानकारी दी। शुक्रवार को भी बेगूसराय के गौड़हरि से 10 लीटर कच्ची शराब जब्त हुई थी।

खबरें और भी हैं...