विवाहिता ने पी लिया जहर ससुराल वालों पर जुर्म दर्ज
बिलासपुर | विवाहिता के जहर पीने के मामले में पुलिस ने उसके ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना समेत मारपीट का जुर्म दर्ज कर लिया है। मोपका निवासी त्रिवेणी बाई पिता विजय केंवट 22वर्ष की ओर से एसआई आरपी तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने 5 फरवरी को अपने घर में कीटनाशक पी ली थी। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां से वह निजी अस्पताल में भर्ती रही। पुलिस ने महिला का बयान लिया। इसके आधार पर पुलिस ने उसके पति विजय केंवट, ससुर आरएन केंवट, सास लहुरा बाई, जेठानी रिनी केंवट व ननद कंचन केंवट को आरोपी बनाया। सभी के खिलाफ धारा 498ए 323, 506, 34ए के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।