पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर होंगे सम्मानित
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
पर्यावरण संरक्षण और स्कूल स्तर पर किए जा प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अर्थियन पुरस्कार की शुरुआत की गई है। इसके लिए देशभर में 40 स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें शहर से भारतमाता स्कूल भी शामिल है।
पिछले दिनों बेंगलुरु में आयोजित समारोह में भारतमाता अंग्रेजी माध्यम स्कूल के स्टूडेंट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैव विविधता और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। गाइड टीचर पानू हालदार ने बताया कि इस प्रयोजन को पूरा करने के लिए छात्र-छात्राओं ने लगातार तीन महीने तक मेहनत की। छात्र-छात्राओं की टीम में सौमिक करमाकर, चित्रा तंबोली, पूनम सिंह, देवोप्रियो गांगुली, ज्योति यादव, उत्तम कुमार तंबोली, अभिलाषा थापा, मानस खेडकर, दीपक यादव और प्रियंका चक्रवर्ती शामिल थे।
पुरस्कार के साथ भारत माता स्कूल के विद्यार्थी।