पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इलाज में हो रहे बदलाव को अपनाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल काे मिली हाईटेक मशीन
थैरेप्यूटिक हाइपोथर्मिया इन न्यूबॉर्न यानी नवजात शिशु के इलाज की पद्धति में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसे अपनाकर शिशु मृत्युदर में कमी लाई जा सकती है। ये बातें अमेरिका से आए डाॅ. नितिन चौथाई ने कही। वे शिशु रोग अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। शहर के एक होटल में आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी में डाॅ. चौथाई ने नवजात शिशु के इलाज के विषय पर बताया। डाॅक्टरों ने सवाल किए तो उन्होंने जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद ढेर सारी समस्याएं होतीं हैं। इसे हाइपोथर्मिया कहा जाता है। ऐसे बच्चे के इलाज के लिए वर्तमान में वार्मर का इस्तेमाल होता है, जो बच्चे को गर्म तापमान में रखकर किया जाता है। कई बार जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को अलग-अलग कारणों से आक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे उसके मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, उसे चिकित्सकीय भाषा में हाइपोथेसिस इस्चीमिक इनकेफेलोपैथी कहते हैं। एचआईए पीड़ित नवजात शिशुओं के लिए थेरेप्यूटिक हाइपोथर्मिया या चिकित्सकीय रूप से तापमान कम करना, इलाज की अत्यधिक नई तकनीक है। इसके परिणाम भी अच्छे मिल रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष डाॅ. अशोक के अग्रवाल ने की। इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप सिहारे, डाॅ. श्रीकांत गिरी, डाॅ. एमए जीवानी, डाॅ. बीपी चंद्रा, डाॅ. बीआर नंदा, डाॅ. प्रमोद तिवारी, डाॅ. सुशील कुमार समेत अन्य डाॅक्टर उपस्थित थे।

ढाई लाख रुपए की है पोर्टेबल मशीन
अमेरिका के शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. चाैथाई की पढ़ाई पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज में हुई है। वे यहां से इंग्लैंड गए और वहां से अमेरिका में जाकर बस गए। वे हर साल इंडिया आते हैं। पुणे के बीजे मेडिकल काॅलेज में उन्होंने बहुत कमियां देखी। वहां के लिए उन्होंने अलग-अलग तरह की मशीनें डोनेट की। अब वे देश के अलग-अलग शहरों में जाते हैं। यहां पर भी जिला अस्पताल में उन्होंने मशीन डोनेट की है। यह मशीन वेंटिलेटर से पहले उपयोगी है।

इसे मशीन से अगर बच्चे को लाभ होता है तो उसे वेंटिलेटर की जरूरत नहीं होगी। इस मशीन को एक से दूसरे अस्पताल आसानी से ले जाया जा सकता है, लेकिन इसकी उपयोगिता वहीं है जहां पर आक्सीजन की उपलब्धता होगी। इसकी कीमत ढाई लाख रुपए है।

खबरें और भी हैं...