अल्का एवेन्यु टाउनशिप रेसीडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव संपन्न
बिलासपुर | अल्का एवेन्यु टाउनशिप रेसीडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी में 14 फरवरी को सभी पदों के लिए चुनाव आयोजित किया गया था। सोसाइटी के चुनाव अधिकारी एसके राठौर, रमेश कुमार स्वर्णकार, और वीएन शर्मा को नियुक्त किया गया। रवि चंद्राकर व मधु नायडू ने मतदान की मानिटरिंग की, इसमें विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। बीएस राजपूत व अवनीश शुक्ला को 6-6महीनों के लिए अध्यक्ष, शेफाली घोष को उपाध्यक्ष, गौरी शंकर कोरी को सचिव, उत्तम कुमार श्रीवास को संयुक्त सचिव, और फुलदास महंत को कोषाध्यक्ष के पदों पर नियुक्त किया गया है।