पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यायिक कर्मचारियों को मिली नियमों की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागृह में न्यायिक कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला न्यायालय के कर्मचारियों के अलावा तहसील न्यायालयों तखतपुर, मुंगेली, बिल्हा, कोटा, लोरमी के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। न्यायालय अधीक्षक गोपाल शर्मा व न्यायालय उपाधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने उपस्थित कर्मचारियों को न्यायालयीन कामकाज से संबंधित विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों से कहा कि इन नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम होते रहने चाहिए, ताकि उसका लाभ मिल सके। प्रशिक्षण देने वालों ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम के अंत में जिला न्यायालय कर्मचारी संघ की अध्यक्ष र|ा चौहान ने सभी से राजेंद्र कश्यप को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की। राजेंद्र की दोनों किडनियां खराब हो गईं हंै। उनकी पहल को सभी ने सराहा।

ट्रेनिंग
खबरें और भी हैं...