पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराफा व्यापारी व कारीगर संघ ने लिया सेवा का संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराफा व्यापारी व कारीगर संघ की बैठक रविवार को स्थानीय स्वर्णकार समाज के धर्मशाला में हुई। इसमें सर्वसम्मति से जुगल किशोर उर्फ गुड्डू सोनी को जिलाध्यक्ष व जगदीश सोनी को सचिव नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा एकजुट होने से ही समाज में विकास की धारा बहेगी। इस अवसर पर संघ ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और सेवाकार्यों का संकल्प लिया। बैठक का संचालन विष्णु सोनी ने किया। इस अवसर पर नंदलाल सोनी, नंदू सोनी, अशोक सोनी, बबलू सोनी, गौर चंद कर्मकार, शिव सोनी, संतोष सोनी, शंकर सोनी, विनोद सोनी समेत अन्य मौजूद थे।

स्वर्णकार समाज की धर्मशाला में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

खबरें और भी हैं...