पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यात्री ट्रेनें जोनल स्टेशन से चलाने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| रेल यात्री संघर्ष समिति ने कई ट्रेनों को जोनल स्टेशन से चलाने की मांग की है। उन्होंने रेल अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कहा कि भारतीय रेलवे में बिलासपुर जोन का महत्वपूर्ण स्थान व योगदान रहा है। इसके साथ जोन की आय में सबसे बड़ा हिस्सा बिलासपुर का होता है परंतु नई यात्री ट्रेन चलाने व यात्री गाड़ियों को बिलासपुर स्टेशन तक बढ़ाए जाने के मामले को हमेशा टाल दिया जाता है। दल्ली राजहरा से दुर्ग और कटंगी बालाघाट से दुर्ग तक चलने वाली पेसेंजर गाड़ी को रायपुर तक ही बढ़ाया गया है जबकि इनकी मांग बिलासपुर तक बढ़ाए जाने की थी। इसके साथ ही कई यात्री गाड़ियों को बिलासपुर स्टेशन न ला कर बाई-पास से ले जाया जा रहा है जिससे यात्रियों को असुविधा�ओं का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर निवासियों को कई यात्री ट्रेनों में सफर करने के लिए 7 से 10 किलोमीटर दूर उस्लापुर स्टेशन तक जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, इन असुविधा�ओं के विरोध में रेल यात्री सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशोर लाल गुप्ता ने रेल अधिकारियों से यात्री गाड़ियों को बिलासपुर स्टेशन से चलाए जाने और यात्रियों को हो रही असुविधा�ओं का निराकरण करने की मांग की है।

ज्ञापन
खबरें और भी हैं...