पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सहायक प्राध्यापकों के उम्मीदवारों को भेजनी होगी सही जानकारी

सहायक प्राध्यापकों के उम्मीदवारों को भेजनी होगी सही जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

सहायक प्राध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन भले ही जारी हो गया है, लेकिन उम्मीदवारों से तय फार्मेट में पीएससी सही जानकारी मंगा रही है। पिछले समय किए गए आवेदन में बहुत सी जानकारियों गलत भर दी गई थीं। इस वजह से इस बार सहायक प्राध्यापक के आवेदन करने वालों को अपनी सही जानकारी पीएससी को भेजनी होगी।

सहायक प्राध्यापक के लिए हाईकोर्ट में करीब 200 याचिकाएं लगी थीं। कोर्ट में इन मामलों के चलने के कारण नए पद पर भर्ती नहीं हो पाई थी। इनमें से कई उम्मीदवार जिन्होंने वर्ष 2009 में पीएचडी की थी, उन्होंने कोर्ट से स्लेट और नेट की पात्रता दिए जाने की मांग की थी। कोर्ट ने मामलेे की सुनवाई करते हुए ऐसे उम्मीदवारों के लिए नेट और स्लेट की पात्रता को अनिवार्य बताया था। सभी मामलों को निपटाए जाने के बाद पीएससी ने जब भर्ती प्रक्रिया शुरू की, तब इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों से तय फार्मेंट में सही जानकारी मांगी है।

15 साल में दो बार ही हो पाया स्लेट
कोर्ट ने उम्मीदवारों के लिए जरूर स्लेट व नेट की पात्रता अनिवार्य की है, लेकिन अधिकांश उम्मीदवारों को स्लेट एग्जाम होने का इंतजार रहता है। नेट एग्जाम तो हर छह माह में होता है, लेकिन स्लेट एग्जाम राज्य बनने के बाद अब तक दो बार ही हो सका है। यदि एग्जाम ही समय पर नहीं होंगे तो सहायक प्राध्यापक के लिए उम्मीदवार क्वालीफाई कैसे कर पाएंगे।

25 सालों से नहीं हो सकी है डीपीसी
राज्यभर के कॉलेजों में नाम मात्र के प्रिंसिपल हैं। आंकड़ों में इसे महज 15 फीसदी माना जा सकता है। वर्ष 2010 की स्थिति में राज्य में 35 में से सिर्फ 18 पद ही भरे थे। पांच साल बाद इस स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है, जबकि 25 सालों से डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन कमेटी की बैठक ही नहीं हुई है।

966 पदों के लिए पूरी की जा रही प्रक्रिया
सहायक प्राध्यापक के 966 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके पहले पीएससी अपनी वेबसाइट में उम्मीदवारों से तय फार्मेंट में सही जानकारी मंगा रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।’’ -अरुण कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

खबरें और भी हैं...