एचआईवी व एड्स से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
बिलासपुर | सजग प्रहरी समाज विकास समिति व प्रदेश कीे एड्स नियंत्रण समिति ने एड्स जागरूकता व उन्नयन विकास का कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एचआईवी संक्रमण से बचाव, एड्स के लक्षण व इससे सुरक्षा के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें अनिता सोनी ने एड्स के लक्षण व इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. श्रवण यादव ने शहर में एड्स की स्थिति के बारे में बताया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें तृतीय वर्ग समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन विजय बोरकर और अब्दुल आदिल ने किया। इस अवसर पर कमल दुबे, रामकिशुन कश्यप, अभिषेक कछवाहा, करण मेश्राम, अमन चंद्रिकापुरे, हितेश मिश्रा, नसीम श्रीवास समलेश्वरी यादव, श्र्वेता सुशांत बेहरा सहित आदि मौजूद थे।