अजब-गजब: अवैध निर्माण टूटा तो छत से उतरने-चढ़ने के लिए रख दी लकड़ी की सीढ़ी
ये तस्वीर है बिलासपुर शहर से 10 किलोमीटर दूर नगर पंचायत सकरी के अंतर्गत एक मकान की। पिछले दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया। इसकी जद में इस मकान की सीढ़ी भी आ गई। आधी सीढ़ी टूटने के कारण छत पर आना-जाना कठिन हो गया था। मकान मालिक ने भी इस समस्या का तोड़ निकाल लिया। उसने छत की सीढ़ी से लगाकर लकड़ी की सीढ़ी को रख दी है, जिसके सहारे अब परिवार के लोग छत पर आना-जाना कर रहे हैं। अतिक्रमण अमला के आते ही सीढ़ी हटा दी जाती है।