नव दिवसीय 51 कुंडीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ शुरू
बिलासपुर | 51 कुंडीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ का आयोजन लक्ष्मी बाई भक्तिन द्वारा ग्राम मसना में मंगलवार कोे प्रारंभ किया गया। यह महायज्ञ 17 फरवरी तक चलेगा। इसका पूजन व प्रवचन पं. राम निहोरा द्विवेदी करेंगे। इसमें प्रथम दिवस दसविधि स्नान, प्रायश्चित गौ दान, जलयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश किया गया।