ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एक्जीबिशन में रमन की कलाकृति बुद्धा का चयन
बिलासपुर | नगर के कलाकार वीवी रमन किरण की कलाकृति बुद्धा को 80वीं एनुवल ऑल इंडिया आर्ट्स एक्जीबिशन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट कोलकाता में शामिल किया गया है। एक्जीबिशन का उद्घाटन 7 फरवरी को बांग्लादेश के डिप्टी राजदूत जनाब जॉकी अहद व प्रसिद्ध कलाकार सुभाष राय ने किया। प्रदर्शनी 21 फरवरी तक चलेगी। इसमें देशभर के 193 कलाकारों की कलाकृतियों को शामिल किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ रमण किरण की कलाकृति का चयन किया गया है।