बीयू की तलवारबाजी टीम चंडीगढ़ रवाना
बिलासपुर | बिलासपुर यूनिवर्सिटी की टीम 11 से 14 फरवरी तक पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। टीम यहां आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन तलवारबाजी महिला-पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम को यूनिवर्सिटी के एनआईएस प्रशिक्षक टी. खान से प्रशिक्षण दिया। महिला वर्ग की टीम में लालसा, रजनी, गीता साहू, कविता, शीला देवांगन, सुनीता केंवट, स्वाति विश्वकर्मा, मानसी, तान्या महंत, स्वाति जैन, नीलू यादव, करिश्मा केरकेट्टा प्रबंधक मनीषा महंत हैं।