अघोरेश्वर बाबा गौतम राम का अभिषेक दिवस बांसाझाल आश्रम में आज
बिलासपुर | अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध व सेवा संस्थान वाराणसी शाखा बिलासपुर व अघोरेश्वर बाबा भगवान राम चिकित्सा शोध और सेवा संस्थान जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अघोर आश्रम बांसझाल चपोरा में अघोरेश्वर बाबा गौतम राम का अभिषेक दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा। संस्थान के प्रचार सचिव विनोद तंबोली ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह प्रभात फेरी, श्रमदान किया जाएगा। इसके बाद पूजन और प्रसाद वितरण होगा। वहीं शाम को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।