फीस वृद्धि के विरोध में अभाविप ने शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव कर सोमवार को फीस वृद्धि का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बैठक बुलाकर छात्रहित में निर्णय लिया जाएगा। अभाविप के सदस्यों ने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने में सन्नी केसरी, रौनक केसरी, ऋषभ चतुर्वेदी, केतन सिंह आदि उपस्थित रहे।