पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • वन विभागीय वाहन चालक कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

वन विभागीय वाहन चालक-कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | वन विभागीय वाहन चालक-कर्मचारी संघ की बैठक मरवाही वन मंडल रेस्ट हाऊस में हुई। इसमें कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हो रही समस्याओं को प्रांताध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह क्षत्री व सचिव रामकुमार पाण्डेय के सामने रखी। इसके बाद जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकुमार पाण्डेय को सर्वसम्मति से जिला सचिव, उपाध्यक्ष सुबेलाल, सह संरक्षक छेदीलाल निषाद, प्रचार प्रसार सचिव चंद्रिका प्रसाद सोनम को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में सुकलाल सारथी रविशंकर पूरी को शामिल किया गया।

खबरें और भी हैं...