तोरवा में युवक की संदिग्ध मौत रिक्शा चलाता था युवक
बिलासपुर | तोरवा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है। मरने वाले की शिनाख्ती तोरवा बांबे आवास निवासी दिलीप कुमार पिता गंगाराम 40वर्ष के रूप में हुई। वह रिक्शा चलाता था।
मंगलवार की सुबह वह घर से निकला था इसके बाद लौटकर नहीं आया। शाम को तोरवा मुक्तिधाम के पास उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है।