एजुकेशन - सीमैट से मिलेगा पीजीडीएम में एडमिशन, आवेदन 15 मार्च तक
बिलासपुर| नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी (एनआईए), पुणे की ओर से दो साल के फुलटाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) प्रोग्राम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। करिकुलम में फाइनेंस, एचआर, मार्केटिंग, आईटी, जनरल इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस, री-इंश्योरेंस व पेंशन जैसे सब्जेक्ट भी कवर होंगे। एडमिशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। कैट या सीमैट के स्कोर, पूर्व एकेडमिक रिकॉर्ड, ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
यूिटलिटी न्यूज