पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदर्श पंजाबी महिला समिति का हुआ गठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | आदर्श पंजाबी महिला समिति की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसका प्रस्ताव संस्था की संस्थापिका शशि आहूजा ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें आदर्श पंजाबी महिला समिति का अध्यक्ष बलजीत कौर अजमानी को चुना गया। इन्हें पूर्व अध्यक्ष दलजीत कौर मक्कड़ ने समिति का कार्यभार आगामी दो वर्षों के लिए सौंपा। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा सचिव कुलदीप कौर छाबड़ा, कोषाध्यक्ष रिंपी होरा, पीआरअो नीशू भाटिया, सहसचिव रोजी भाटिया, सह कोषाध्यक्ष रुचिका कौर टिब, डिप्टी पीआरओ रूपसी कौर अजमानी को चुना गया। वहीं अमृत कौर गुंबर, त्रिलोचन कौर उपवेजा, बिन्नी कौर गंभीर, रोमी कौर सलूजा, बिन्नी कौर सलूजा को उपाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। समिति की मुख्य कार्यकारिणी में चनप्रीत कौर भाटिया, रश्मि कौर भाटिया, तरन कौर सलूजा, दीप कौर छाबड़ा, श्रद्धा खंडूजा, श्रेया टूटेजा व रीमा माखीजा को मनोनीत किया गया।

खबरें और भी हैं...