महामाया विहार समिति ने मंत्री से बताई समस्याएं
बिलासपुर| वेयर हाउस रोड वार्ड क्रमांक-3 महामाया विहार रहवासी कल्याण समिति के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने मंत्री से सांस्कृतिक भवन निर्माण, ओव्हर हेड पानी टंकी का निर्माण, कॉलोनी के मुख्य नाली को कांक्रीट स्लैब से ढंकने, सड़कों का निर्माण व मरम्मत, उद्यान के विकास व मुख्य नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण की जांच कर नियमानुसार पानी के निकास के लिए आवश्यक कराए जाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं से महापौर, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर को अवगत कराया। इसमें सिद्धनाथ मिश्रा, अर्जुन सिंह सिसोदिया, विनोद शर्मा, राजेश दुबे आदि शामिल रहे।