पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने आग लगाई और नदी में कूद गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | रिवर व्यू रोड पर शनिवार की रात 10 बजे युवक बाइक से आया और अपने शरीर पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा ली। जलने पर वह नदी में कूद गया। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुराने पुल के पास रिवर व्यू रोड पर रात को सरकंडा चांटीडीह निवासी बल्लू मिश्रा पिता शिवानंद 26वर्ष अपने साथी के साथ बाइक से आया। वह मिट्टीतेल लेकर आया था। गाड़ी से उतरते ही उसने शरीर पर मिट्‌टी तेल उड़ेल लिया। माचिस से जैसे ही आग लगाई उसका साथी भाग निकला। इधर, बल्लू का शरीर जलने लगा तो वह नदी में कूद गया। वहां पानी कम था। आसपास खड़े लोगों ने उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस मंगवाकर सिम्स भेजा। युवक की स्थिति सामान्य है।

क्राइम
खबरें और भी हैं...