पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीआरएम को ट्विटर और फेसबुक पर भेजिए सुझाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | रेल मंडल बिलासपुर में किन-किन यात्री सुविधाओं की कमी है, यहां क्या बेहतर हो रहा है और रेल परिवहन को किस तरह से बेहतर बनाया जाए? इन मुद्दों पर अपना सुझाव सोशल मीडिया के जरिए डीआरएम बिलासपुर को सीधे भेज सकते हैं। इसके लिए ट्विटर एकाउंट @drmbilaspur और फेसबुक एकाउंट drm bilaspur का एड्रेस सार्वजनिक किया गया है। आपका सुझाव सीधे डीआरएम रविंद्र गोयल के पास पहुंचेगा। बिलासपुर मंडल ने यात्रियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की योजना बनाई है, ताकि सबसे सुलभ परिवहन संसाधन को और बेहतर बनाया जा सके। इसके लिए ट्विटर और फेसबुक पर डीआरएम का एकाउंट खोला गया है। एकाउंट का एड्रेस डिवीजन के सभी स्टेशनों में डिस्प्ले किया जाएगा, ताकि कोई भी सुझाव रेल प्रशासन तक पहुंचा सके।

खबरें और भी हैं...