पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेलेंटाइन डे आज, करेंगे प्यार का इजहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्यार के इजहार का प्रतीक वेलेंटाइन-डे रविवार को है। लिहाजा शहर के बाजारों में उपहारों की बहार छाई हुई हैं। दुकानों में युवाओं की भीड़ जमकर उमड़ रही है। इस बार युवाओं में लव टेडी की ज्यादा डिमांड देखी जा रही है।

संत वेलेंटाइन की याद में मनाए जाने वाले प्रेम पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार वेलेंटाइन-डे पर अपने जीवन साथी को लव टेडी गिफ्ट देने का चलन ज्यादा है। इसके अलावा प्यार का इजहार करने जा रहे युवाओं के लिए उपहारों की भरमार है। बाजार में लव बर्ड, की-चैन, पेन सेट, पर्स, परफ्यूम, अंगूठी, हार, फैशनेबल घड़ी, फोटो फ्रेम, चश्मा, बेल्ट, लव हार्ट, लव पीजन, म्यूजिकल डांसिंग डॉल, वर्डिंग प्लेट, लव विंड चार्म व चॉकलेट युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में 20 रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक की कीमत के आकर्षक उपहार हैं।

खबरें और भी हैं...