पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • पं. देवकीनंदन दीक्षित जयंती पर सम्मानित होंगे 11 दानदाता

पं. देवकीनंदन दीक्षित जयंती पर सम्मानित होंगे 11 दानदाता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| पं. देवकीनंदन दीक्षित की जयंती के मौके पर 14 फरवरी को दानदाता सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन देवकीनंदन चौक पर किया गया है। इस दौरान शहर के प्रमुख11 दानदाता व उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, नवयुवक कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष रघुनाथ दुबे, अनिल तिवारी सहित समाज के अन्य लोग व नगरवासी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे अनिल तिवारी ने बताया कि पंडित दीक्षित ने शहरवासियों के लिए अपना सब कुछ दान कर दिया था। उन्होंने कन्या प्राथमिक शाला खपरगंज, देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला, हाईस्कूल तिलकनगर, औषधालय, सभागृह के साथ ही रेडक्रास के लिए 2700 वर्गफुट की व सदर बाजार में एक बड़ी दुकान दान में दी। साथ ही सीपत के कारीछापर में 65 एकड़ जमीन बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दान में दी। इतना ही नहीं उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम, अपना घर, कपड़ा, बर्तन सहित सभी सामग्रियों को दान में दे दिया। उनके सम्मान में पहली बार दानदाताओं का सम्मान करने की परंपरा शुरू की जा रही है। दानदाताओं की अनुपस्थिति में उनके परिजन को सम्मानित करेंगे। रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में मंडला बाबू, डा.सुरेंद्र नामदेव, ईश नारायण शर्मा, लक्ष्मी नारायण टिबड़ेवाल, रामावतार अग्रवाल, जगदीश केडिया, मेमन समाज, स्व.वजीर खान के वंशज, चंद्रप्रकाश शर्मा व जगदीश प्रीतवानी को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...