भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल आज से सरगुजा संभाग के दौरे पर
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सरगुजा संभाग का दौरा करेंगे। वे 14 फरवरी सुबह 9.30 बजे बिलासपुर से निकलकर दोपहर 12 बजे ग्राम धनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे बैकुंठपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम भी बैकुंठपुर में करेंगे। 15 फरवरी दोपहर 12 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे। वहीं शाम 4 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। 16 फरवरी दोपहर 2 बजे बलरामपुर पहुंचेंगे। वहीं रात 9.15 बजे अंबिकापुर-दुर्ग-एक्सप्रेस से बिलासपुर आएंगे। 17 फरवरी की शाम 4 बजे ग्राम चंदली मुंगेली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे।