नागोराव स्कूल: शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य ने दिया तर्क
बिलासपुर | शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनआर नायक का कहना है कि वर्तमान में कॉलेज किराए के भवन में डीपी विप्र लॉ कॉलेज परिसर में संचालित हैं। यहां 60 स्टूडेंट्स अध्ययनरत हैं। सत्र 2015-16 में भवन के अभाव के कारण 60 विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कोनी में जमीन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इसके निर्माण में अभी तीन साल लग जाएंगे। वर्तमान में नागाेराव शेष स्कूल में केवल एक प्राइमरी स्कूल संचालित था, जिसे पास के स्कूल में स्थानांतरित कर जिला प्रशासन ने भवन को कॉलेज को दिया है। प्राचार्य का कहना है कि स्कूल के बच्चाें के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा और भवन नागोराव शेष के नाम पर ही रहेगा। वैसे भी इस भवन का उपयोग चिकित्सा शिक्षा के लिए ही किया जा रहा है।