पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सीईओ की शिकायत लेकर गांव से कलेक्टाेरेट पहुंचीं महिलाएं

सीईओ की शिकायत लेकर गांव से कलेक्टाेरेट पहुंचीं महिलाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आधा दर्जन महिलाएं अंव्याव्यसायी विभाग के सस्पेंड सीआेई आरसी शर्मा के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टाेरेट पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सीईओ उन्हें निलंबन के बाद रिकवरी करने की बात कहकर डरा धमकवा रहे हैं। वे कुछ युवकों को इनके घर भेजते हैं और कर्ज देने के दौरान कोई लाभ नहीं दिलवाने की बात कहकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।

इनमें खटोला, दर्री, पूरा, खुड़ियाडीह, राहेल कापा, जरौंधा भीमपुरी समेत दूसरे जगहों की महिलाएं शामिल हैं, जो परेशान हैं। धूमा की एक महिला ने बताया कि वह सालभर से कर्ज के लिए विभाग और अधिकारियों का चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे यह उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। उसका आरोप है कि विभाग में कुछ लोग कमीशन की मांग करते हैं, जिसे देने में वे असहाय है। यही वजह है कि भटकने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं है। दर्री गांव की राजकुमारी और सुनीता ने बताया कि वे यहां महिला स्व सहायता समूह के तहत लड्‌डू बनाकर बेचने का काम करती है। वे ऐसा सालों से कर रही हैं, जिससे उनके परिवार का गुजर बसर हो रहा है। इसके बाद अधिकारी उनके घर रिकवरी अधिकारी भेज रहे हैं, जो जबरिया रुपयों की मांग करते हैं। नहीं देने पर उनका काम बंद कराने की धमकी देते हैं। इससे वे भयभीत हैं।

कलेक्टर से शिकायत के बाद महिलाएं सुस्ताने के लिए प्रतीक्ष्ालय पहुंचीं।

पहले भी शिकायत, जिसके बाद की गई थी कार्रवाई
सीईओ के खिलाफ पहले भी ढेरों शिकायत हुई, जिसके बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। लोन और दूसरे काम को लेकर उनका परफोर्मेंश अच्छा नहीं था, जिसके लिए उन्हें नोटिस भेजकर चेतवानी दी गई। इन सबके बावजूद वे अंत्याव्यसायी के दफ्तर आ रहे थे। कुछ दिनों पहले उनके कुछ कर्मचारियों ने हंगामा किया, जिसके बाद उन्होंने दफ्तर आना बंद कर दिया।

खबरें और भी हैं...