2 दिन से बिजली बंद, काम ठप, परेशानी
शहर के मेन पोस्ट ऑफिस में कामकाज के सिलसिले में पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। यहां दो दिनों से बिजली गुल है। अधिकारी इसकी वजह ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग करना बता रहे हैं, जिसके कारण पब्लिक को परेशानी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत करने का मन बनाया है।
सरकार ने पोस्ट आॅफिस को हाईटेक बना दिया है। जनता को राहत देना मकसद है, जिसके बावजूद उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है। यहां सरकारी और निजी डाक की आवक जावक के अलावा दूसरी कई सुविधाएं उपलब्ध है, पर अफसरों की अनदेखी के कारण जनता इसके लिए भटकने का लाचार है। कुछ दिनों पहले प्रिटिंग खरा होने का बहाना कर जरूरतमंदों को वापस लौटाया जा रहा है तो अब बिजली बंद होने की बात कहकर उन्हें चलता किया जा रहा है। ऐसा दो दिनों से चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां मीटर शिफ्टिंग का काम जारी है, जिससे यह अव्यवस्था बनी है। विकल्प नहीं होने के सवाल पर वे इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह कि यहां जनरेटर की सुविधा भी नहीं है, ताकि बत्ती गुल होने के इसका सरकारी कामकाज में उपयोग किया जा सके। इसके कारण अव्यवस्था बरकरार है।
यह भी दिक्कत
बिजली गुल रहने के कारण कंप्यूटर में सर्वर नहीं होने से बैंकिंग और दूसरी व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जिन जिम्मेदारों को इसके इंतजाम की कमान सौंपी गई है, वे भी सबकुछ जानकार अनजान बन रहे हैं। आलम यह कि इनके इस रवैये से तकलीफ हो रही है। इसके कारण पब्लिक को वापस लौटना पड़ रहा है। तकनीकी खामियों के चलते यहां यह अव्यवस्था महीनों से बनी है। इधर, अधिकारियों को इसका जवाब नहीं सूझ रहा है। उन्होंने अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। उन्होंने मामले में जल्द सबकुछ ठीक कराने का आश्वासन दिया है। इससे पब्लिक संतुष्ट हुई है।
अंधेरे की आगोश में