पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एग्जाम करीब, कॉलेज प्रबंधन तैयारियों में जुटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों ने इसके एग्जाम की तैयारियां शुरू करवा दी हैं, लेकिन आठ महीनों बाद स्टूडेंट की किताब उपलब्ध नहीं करवाई गई है, जिसके कारण उन्हें तकलीफ हो रही है। इधर, बीयू प्रबंधन भी मामले में कुछ कहने से बच रहा है।

नए सत्र में सिलेबस के बदलाव के बाद उन्हें मार्केट और लाइब्रेरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, पर इसकी सही जानकारी देने वाला कोई नहीं है। कॉलेज प्रबंधन एचओडी तो एचओडी दूसरे टीचर्स को जिम्मेदार बताते हैं, जिससे यह तकलीफ सामने आ गई है। इधर, बिलासपुर यूनिवर्सिटी प्रबंधन का तर्क है कि उन्होंने समस्या जानने के लिए वर्कशाॅप कराया है। कॉलेजों से इसके संदर्भ में जानकारी भी मांगी गई, पर उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बताया। यही वजह है कि समस्या बरकरार है। स्टूडेंट की ओर से मिली शिकायत के बाद डीबी स्टार टीम ने पड़ताल शुरू की। पाया कि प्रदेश के अलावा जिले के 38 कॉलेजों में दिक्कत की वजह यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के बीच कम्यूनिकेशन गेप है। दरअसल, कई कॉलेजोें में बीएड के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। इसके अलावा एनसीटी के नार्मस के मुताबिक सुविधाओं का अभाव है। यही वजह है कि कॉलेज प्रबंधन अपनी गड़बड़ी छिपाने के लिए यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों तक स्टूडेंट की बात नहीं पहुंचा रहे हैं। इसके कारण सबकुछ यथावत है। इसके चलते छात्रों में आक्रोश है।

खबरें और भी हैं...