पुतला दहन कर रहे कांग्रेसियों को पानी की बौछारें
बिलासपुर | अंतागढ़ टेप कांड के विरोध में कांग्रेिसयों ने बुधवार को नेहरू चौक पर नुक्कड़-नाटक और पुतला दहल कार्यक्रम का आयोजन किया। नेहरू चौक को घेरकर पुलिस पुतला दहन का इंतजार करती रही और कांग्रेसियों ने मंच से उतरते ही पुतला जला दिया। इस बीच जैसे ही एक और पुतला जलाने की कोशिश की गई, पुलिस ने पानी की बौछारें कर दीं। (संबंधित खबर पेज 13 पर)
नुक्कड़-नाटक से बताई मंतू की कहानी
आयोजन स्थल पर कांग्रेसियों ने नुक्कड़-नाटक के जरिए भी भाजपा पर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़-नाटक के जरिए बताया कि किस तरह से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रहे मंतू राम को भाजपाइयों ने खरीदा। पीसीसी चेयरमैन भूपेश बघेल ने भाजपा पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया।
1. नेहरू चौक पर पुतला दहन से रोकने से पानी की बौछार करती पुलिस। 2. पुतला छीनने की कोशिश करती पुलिस। 3. पुतला जलाते कांग्रेसी।