पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हज फार्म जमा करने की तारीख बढ़ी, अब तक 1177 आवेदन मिले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हज यात्रा के लिए इस साल छत्तीसगढ़ से 10 सीटें ही बढ़ने की संभावना है। हालांकि केंद्रीय हज कमेटी ने अभी तक राज्य हज कमेटी को कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। हज यात्रा के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तारीख एक सप्ताह बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन ने बताया कि हज 2016 के लिए आवेदन फार्म जमा करने की कवायद प्रदेश के सभी जिलों में चल रही है। केंद्रीय कमेटी ने आवेदन जमा करने की तारीख 8 से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। प्रदेशभर में अब तक 1177 आवेदन जमा हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रदेश के लिए 289 हज यात्रियों का कोटा दिया है। फिलहाल पिछले साल के आंकड़े के अनुसार 279 की संख्या को आधार माना गया है।

रिजर्व को पहली प्राथमिकता
प्रदेश के लिए 279 सीटें हैं, जबकि 150 ऐसे आवेदन हैं, जो लगातार चार साल से आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम लाटरी में नहीं आया। इसके अलावा 29 ऐसे आवेदन हैं, जिन्हें 70 साल से अधिक उम्र होने की वजह से प्राथमिकता में रखा गया है। इससे 179 सीटें रिजर्व हो गईं हैं। अब बची 100 या 110 सीटों के लिए ही लाटरी निकली जाएगी।

खबरें और भी हैं...