‘प्यारी मां मुझको तेरी दुआ चाहिए’
सरस्वती शिशु मंदिर जूना बिलासपुर में बुधवार को सरस्वती पूजन व विधायक निधि से हुए निर्माण कार्याें का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर किशाेर राय, विशिष्ट अतिथि पार्षद अतुल बापते व पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में गरबा डांस प्रस्तुत किया गया। इसके बाद छोटे बच्चों ने मनमोहक वेलकम नृत्य पेश किया। कक्षा 6वीं की छात्रा साक्षी व्यास ने प्यारी मां मुझको तेरी दुआ चाहिए गीत गाया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। व्यवस्थापक बसंत सोनी ने स्कूल की ओर से महापौर को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें स्कूल के लिए कंप्यूटर व छह कमरों के निर्माण के अलावा अन्य मांगें की गईं हैं। महापौर ने इन मांगों को पूरा करने हरसंभव प्रयास करने की बात कही। प्रधानाचार्या सविता शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मराठी डांस और छत्तीसगढ़ी नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर टीचर कल्पना मोने, सूर्यकांत गुप्ता, मेघा शर्मा, कमलेश यादव, शिल्पा शेष, प्रकाशिनी मिश्रा, शिप्रा नामदेव, वैभव देशपांडे, यामिनी देवांगन, कमलेश देवांगन, वैशाली मिश्रा, रश्मि मरावी निर्देशन में तैयार नृत्य व गीतों को बच्चों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। संचालन कमलेश यादव ने किया। आभार प्रदर्शन विक्रम शिक्षण समिति के अध्यक्ष विजय पोत्दार ने किया। कार्यक्रम में समिति के नरेंद्र शाह, अभय बापते, पूर्व प्रधानाचार्य कन्हैया लाल श्रीवास, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश देवांगन समेत अभिभावक उपस्थित थे।
सशिमं जूना बिलासपुर में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।