तिफरा ओवरब्रिज निर्माण रोकने महाराणा प्रताप चौक व्यापारी संघ की हुई बैठक
बिलासपुर | तिफरा ओवरब्रिज नव निर्माण नहीं कराने को लेकर महाराणा प्रताप चौक व्यापारी संघ व स्थानीय निवासियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण न हो। मोहल्लेवासी व्यापारी संघ ओवर ब्रिज रोकने के लिए जिलाध्यक्ष, कमिश्नर से मुलाकात कर समस्या बताने का निर्णय लिया। बैठक में जरहाभाठा, तिफरा निवासी व व्यापारी संघ ने चर्चा किया कि निर्माण की वजह से 1.53 किमी के दायरे में लगभग 1 हजार दुकानें हैं। आेवरब्रिज निर्माण से उनके व उनके कर्मचारियों के परिवार को मिलाकर 15 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। जबकि सराकर चाहे तो ब्रिज के दोनों तरफ खाली जगह का चौड़ीकरण कर सकती है, अंडरब्रिज बना सकती है और फाटक को भी पुन: खोला जा सकता है।